नदियों से बालू-पत्थर निकालने पर रोक से संकट

नागराकाटा : नदियों से बालू-पत्थर निकाले जाने पर कानूनी पाबंदी से सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं. अब इनके पास रोजी रोटी का संकट है. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला परिषद के वन एवं भूमि विभाग के प्रमुख अमरनाथ झा के घर का इनलोगों ने घेराव भी किया,लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है. यहां बता […]
नागराकाटा : नदियों से बालू-पत्थर निकाले जाने पर कानूनी पाबंदी से सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं. अब इनके पास रोजी रोटी का संकट है. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला परिषद के वन एवं भूमि विभाग के प्रमुख अमरनाथ झा के घर का इनलोगों ने घेराव भी किया,लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है. यहां बता दें कि कानूनी रूप से पिछले कुछ दिनों से नागराकाटा इलाके में नदी से बालू-पत्थर उठाने का काम बंद है. इस काम से जुड़े नागराकाटा ब्लॉक के लगभग 5 हजार लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट है.
सभी नदियों से बालू-पत्थर लोडिंग व अनलोडिंग कर अपनी जीविका का उर्पाजन करते हैं. काम बंद होने के बाद श्रमिकों को अन्य कोई रोजगार नहीं नहीं मिल रहा है. इनकी परेशानी की बात को तृणमूल नेता अमरनाथ झा ने भी स्वीकार किया है. उन्होंने इस समस्या के चलते आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर आशंका भी जाहिर की है. इसके साथ ही बालू- पत्थर के अभाव में इलाके में विकास का काम थम गया है. जल्द से इस समस्या के समाधान नहीं होन पर श्रमिकों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतवानी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










