बंगाल के आभूषणों को जीआइ टैग देने की मांग

कोलकाता. अब पश्चिम बंगाल में निर्मित आभूषणों को जीआइ टैग दिलाने की तैयारी जारी है. संभावना है कि जल्द ही टैग मिल जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार एवं जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल ने मांग उठाया है. बंगाल में निर्मित आभूषणों को ‘कोलकाती’ नाम दिया गया है. इसके लिए आइआइटी खड़गपुर की ओर से […]
गौरतलब है कि इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स के तहत किसी खास भूभाग में पाए जाने या निर्मित होने वाले वस्तुओं को जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन का टैग दिया जाता है. इसका कारण यह है कि कोलकाता में बने आभूषणों की पूरे विश्व में खासकर संयुक्त अरब अमीरात, यूके आदि में काफी मांग है.
यह पूरी तरह से हस्तकला के अंतर्गत अाता है, जिसे यहां के कारीगरों द्वारा विशेष तरीके से तैयार किया जाता है. जो कि पृथ्वी के किसी अन्य भू-भाग में नहीं पाया जाता है. यह भी बता दें कि दार्जिलिंग की चाय, बंगाल की बालुचरी, नकाशी कांथा, वर्दवान का सीताभोग, जयनगर का मोआ भी इस तालिका में शामिल है. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने बताया कि जल्द ही इन चीजों को जीआइ टैग मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










