बादुड़िया को लेकर सिलीगुड़ी में भाजपा की रैली

सिलीगुड़ी. बादुरिया कांड को लेकर भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है. इसके साथ ही बादुरिया एवं चोपड़ा सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में भाजपा समर्थकों पर हुये हमले के खिलाफ भाजपा ने सिलीगुड़ी में धिक्कार रैली निकाली. इसमें शामिल भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. साथ ही […]
वहां जो कुछ भी हुआ उससे नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए. राज्य में कानून व्यवस्था नाम पर कुछ भी नहीं है. पुलिस के कुछ अधिकारी व कर्मचारी राज्य सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी परेशान हैं. इसी से भाजपा समर्थकों पर हमले बढ़ गये हैं. तृणमूल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है.
उसी के विरोध में आज रैली निकाली गयी है. श्री बनर्जी ने आगे कहा कि गोरखालैंड को लेकर पहाड़ पर हिंसा के लिए भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. गोरखालैंड की आग को बांग्ला भाषा की चिनगारी से मुख्यमंत्री ने स्वयं भड़का दिया है. अब इस आग को उन्हें ही शांत करना होगा. विश्व के सबसे बड़े गणतांत्रिक देश भारत में ममता बनर्जी जैसी तानाशाह मुख्यमंत्री का कोई स्थान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










