राज्य के किसान हो रहे परेशान, केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Jun 2017 9:46 AM
विज्ञापन

बालूरघाट. केंद्र की भाजपा राज्य की तृणमूल सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज अखिल भारतीय कृषक सभा की ओर से धिक्कार रैली निकाली गयी. इसके साथ ही नुक्कड़ सभा कर विरोध जताया गया. किसानों का कहना है कि राज्य भर के किसानों को उत्पादन मूल्य तक नहीं मिल रहा है और राज्य सरकार नाच-गाने […]
विज्ञापन
बालूरघाट. केंद्र की भाजपा राज्य की तृणमूल सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज अखिल भारतीय कृषक सभा की ओर से धिक्कार रैली निकाली गयी. इसके साथ ही नुक्कड़ सभा कर विरोध जताया गया. किसानों का कहना है कि राज्य भर के किसानों को उत्पादन मूल्य तक नहीं मिल रहा है और राज्य सरकार नाच-गाने पर रुपये लूटा रही है.
उचित मूल्य नहीं मिलने की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं. दूसरी तरफ भाजपा शासन वाले मध्य प्रदेश में किसानों को गोलियां मारी जा रही है.
किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं. कृषक सभा की ओर से आज इटाहार व हाटखोला इलाके में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली गयी. कई चौराहों पर सभा भी आयोजित की गयी. आज के विरोध कार्यक्रम में सीपीआई के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी, अजय चक्रवर्ती, गुलाम यासधानी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










