WB News : संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शेख शाहजहां को लाया गया भावनी भवन, सीआईडी करेगी पूछताछ

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

WB News : बुधवार रात गिरफ्तार किए जाने के बाद शाहजहां को गुरुवार सुबह बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ले जाया गया. राज्य पुलिस 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर बिना किसी रोक-टोक के शाहजहां को लेकर भवानी भवन पहुंच गई. अगले 10 दिनों तक शेख शाहजहां को यहीं रखा जाएगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली कांड में गिरफ्तार तृणमूल नेता शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) को बशीरहाट कोर्ट से सीधे भवानी भवन लाया गया. बशीरहाट से घटकपुकुर, भोजेरहाट, साइंस सिटी होते हुए बसंती हाईवे होते हुए पुलिस शाहजहां को कोलकाता ले आई. सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाला है. राज्य पुलिस ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर बिना किसी रोक-टोक के शाहजहां को लेकर भवानी भवन पहुंच गई. अगले 10 दिनों तक शेख शाहजहां को यहीं रखा जाएगा. सीआईडी ​​के अलावा यहां राज्य पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों के कार्यालय भी हैं. मालूम हो कि सीआइडी के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी शेख शाहजहां से पूछताछ करेंगे .

अदालत ने शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

बृहस्पतिवार तड़के पकड़े गए शेख को बशीरहाट की एक स्थानीय अदालत ने शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, उसके बाद उसे भवानी भवन लाया गया.कथित राशन घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के दौरान पांच जनवरी को ईडी के अधिकारियों पर हमले से जुड़े दो मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 147 (दंगा) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल है.

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख को तृणमूल ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निलंबित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola