इडी अफसरों पर हमले के मामले में शाहजहां को कोर्ट से मिली जमानत

पार्टी से निलंबित संदेशखाली के तृणमूल नेता शेख शाहजहां को सोमवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट कोर्ट ने संदेशखाली के एक मामले में जमानत दे दी है.
़प्रतिनिधि, बशीरहाट . पार्टी से निलंबित संदेशखाली के तृणमूल नेता शेख शाहजहां को सोमवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट कोर्ट ने संदेशखाली के एक मामले में जमानत दे दी है. जानकारी के मुताबिक इडी ने राशन घोटाले की जांच के तहत गत पांच जनवरी को राज्य में 15 जगहों पर राजनीति से जुड़े लोगों, व्यवसायियों व अन्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली स्थित सरबेरिया में राशन डीलर व व्यवसायी शेख शाहजहां के आवास पर भी इडी अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान काफी संख्या में लोगों ने इडी अधिकारियों व केंद्रीय बल के जवानों पर हमला बोल दिया था. उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गयी थी. इडी पर हुए हमले के मामले में पुलिस की ओर से शाहजहां के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. शाहजहां को खिलाफ इस आठवें नंबर केस में जमानत मिली है. शेख शाहजहां के वकील राजा भौमिक ने कहा कि एक मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है. एक-एक कर बाकी बचे मामलों में जमानत की अर्जी लगायी जायेगी. हालांकि फिलहाल शेख शाहजहां अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










