Shahid Diwas Rally : यह TMC का आखिरी शहीद दिवस, बीजेपी का ममता बनर्जी पर तंज

Mamata Banerjee in Shahid Diwas Rally
Shahid Diwas Rally : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष तृणमूल की शहीद दिवस रैली को विफल करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, ” यह TMC का आखिरी शहीद दिवस है.” ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी हर साल शहीद दिवस रैली का आयोजन क्यों करती है? जानें यहां.
Shahid Diwas Rally : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 21 जुलाई के शहीद दिवस को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं. बनर्जी ने हालांकि किसी विपक्षी दल का नाम नहीं लिया. उन्होंने शहर के मध्य में स्थित एस्प्लेनेड में आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का रविवार को जायजा लिया. पश्चिम मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आज आयोजित शहीद दिवस रैली पर टिप्पणी बीजेपी नेता दिलीप घोष ने की. उन्होंने कहा, “…अब तक तो शहीद दिवस मनाया जा रहा था. इस बार, 2026 में TMC ही ‘शहीद’ हो जाएगी. यह TMC का आखिरी शहीद दिवस है.” उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों में टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के हमलावर रुख के रूप में देखा जा रहा है.
सत्तावाद के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई : ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कहा, ‘‘जब कोई राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर रैली की घोषणा करता है तो क्या हमें कोई समस्या होती है? जब आप (विपक्ष) पुलिस की अनुमति के बिना रैलियां करते हैं तो हम आपके रास्ते में नहीं आते.’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सभी के लोकतांत्रिक अधिकारों में विश्वास करती है कि वे अपना विरोध जताने के लिए रैलियां निकालें. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई का कार्यक्रम सत्तावाद के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई है.
बनर्जी ने कहा, ‘‘लेकिन आप तब घबरा जाते हैं जब 21 जुलाई को मां माटी मानुष के अधिकारों को बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग तृणमूल कांग्रेस की रैली में आते हैं.’’
कलकत्ता हाई कोर्ट ने जुलूसों को लेकर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा शहर में जुलूसों की अनुमति के समय पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने के दो दिन बाद आया है ताकि यातायात जाम से बचा जा सके और यात्रियों को अपने कार्यस्थलों तक सुगमता से पहुंचने में मदद मिल सके. कोर्ट ने 21 जुलाई को यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के अनुरोध वाली एक याचिका पर यह आदेश दिया.
हर साल शहीद दिवस रैली का आयोजन किया जाता है
सीएम बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने के माकपा के प्रयास का विरोध करने के लिए तृणमूल के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करती है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी हर साल शहीद दिवस रैली का आयोजन 1993 में कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी की याद में करती है, जिस समय वह कांग्रेस की युवा शाखा की नेता थीं. इस रैली में शामिल होने के लिए लाखों लोग कोलकाता पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










