पुलिस पर हमले के आरोप में और सात लोग अरेस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 12:04 AM
. अब तक इस मामले में 12 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र अधीन संदेशखाली इलाके में मतदान के दिन पुलिस पर हमला व हिंसा के आरोप में भाजपा के और सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. अब तक इस मामले में 12 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. घटना वाले दिन भाजपा के पांच समर्थक गिरफ्तार किये गये थे. आरोपियों के नाम दिनेश बारिक, परितोष सरदार, चिरंजीत सरदार, कृष्ण सरदार, दिलीप सरदार, मिहिर हलदर और सायन बंद्योपाध्याय बताये गये हैं. इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 189, 353, 333, 307, 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि गत शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के दिन संदेशखाली में हिंसा की घटनाएं हुई थीं. संदेशखाली के बेड़मजूर के भोलापाड़ा में एक बूथ पर एक छोर पर तृणमूल और दूसरे छोर पर भाजपा व आइएसएफ समर्थक थे. तनावपूर्ण स्थिति को देख संदेशखाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी. आरोप है कि भाजपा और आइएसएफ समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें एक एसआइ का सिर फट गया था. उधर, भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा ने पुलिस और तृणमूल के लोगों पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










