सर्जेंट पर बाइक चालक को पीटने का आरोप,थाने पहुंचा पीड़ित

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
सर्जेंट पर बाइक चालक को पीटने का आरोप,थाने पहुंचा पीड़ित

एक बाइक चालक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप केएलसी ट्रैफिक आउट पोस्ट के सर्जेंट पर लगा है.

विज्ञापन

कोलकाता.एक बाइक चालक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप केएलसी ट्रैफिक आउट पोस्ट के सर्जेंट पर लगा है. घटना पोलेरहाट थाना क्षेत्र की है. पीड़ित का नाम केशव चंद्र साधु खां बताया गया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह बेटी के लिए दवा खरीदने के लिए दुकान पर जा रहा था. सड़क पर एक ट्रैफिक सर्जेंट ने उसकी बाइक रोकी और जुर्माना लगाना चाहा. उसके पास जुर्माने की राशि नहीं थी. इस कारण उसने ऑनलाइन चालान काटने को कहा. इस पर आरोपी सर्जेंट ने उसे बेरहमी से पीट दिया. इस घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद उसने विभागीय डीसी दफ्तर में जाकर इसकी शिकायत की. इसके बाद पोलेरहाट थाने में आरोपी सर्जेंट के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज करायी. इधर, लालबाजार सूत्रों का कहना है कि केशव चंद्र बिना हेलमेट पहने फोन पर बातें करते हुए बाइक चला रहा था. उसने ट्रैफिक सिग्नल भी तोड़ी थी, जिसे देखकर ट्रैफिक सर्जेंट ने उसे रोका था. इस पर आरोपी सर्जेंट के साथ बदसलूकी करने लगा. पीड़ित की शिकायत पर सर्जेंट के बॉडी कैमरे में कैद तस्वीर की मदद ली जा रही है. इधर, ट्रैफिक कानून तोड़ने के अलावा पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में केशव चंद्र के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola