गांव में हाथी को देख घर छोड़ कर भाग खड़े हुए ग्रामीण
Updated at : 02 Apr 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

श्चिम मेदिनीपुर के कलाइकुंडा के कुसुमबांधी गांव में एक हाथी के घुस जाने से ग्रामीण घर छोड़ कर भाग खड़े हुए.
विज्ञापन
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के कलाइकुंडा के कुसुमबांधी गांव में एक हाथी के घुस जाने से ग्रामीण घर छोड़ कर भाग खड़े हुए. जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हुल्ला पार्टी के सदस्य गांव में पहुंचे और हाथी को जंगल में खदेड़ा. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांंस ली और फिर अपने घर वापस लौटे.
गौरतलब है कि कुसुमबांधी गांव जंगल से सटा हुआ है. भोजन की तलाश में एक हाथी जंगल से सटे खेत में पहुंचा और फिर गांव में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी और वे भाग खड़े हुए. ग्रामीणों का कहना है कि पहले हाथी गांव में रात के अंधेरे में प्रवेश करते थे ,अब दिनदहाड़े गांव में प्रवेश करने लगे.जिससे हमलोग दहशत में आ गये.वन विभाग का कहना है कि जंगल में मौजूद हाथी को जल्द ही इलाके से खदेड़ा जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




