राजभवन : पीड़िता ने पुलिस को बतायी आपबीती

राजभवन में छेड़खानी का मामला इन दिनों काफी तूल पकड़ा हुआ है. इसकी जांच में पुलिस को राजभवन के भीतर प्रशासनिक भवन का एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है.
कोलकाता. राजभवन में छेड़खानी का मामला इन दिनों काफी तूल पकड़ा हुआ है. इसकी जांच में पुलिस को राजभवन के भीतर प्रशासनिक भवन का एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. इसकी जांच के बीच पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया है, जिसमें बातें सामने आयी हैं. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में दावा किया है कि घटना वाले दिन वह राजभवन के काॅन्फ्रेंस रूम में राज्यपाल के साथ 15 मिनट तक अकेली थी. उसे अगले दिन प्रधानमंत्री के दौरे पर चर्चा के लिए वहां बुलाया गया था.
फुटेज में वह दोपहर को राजभवन से रोते हुए बाहर निकलते दिखी है. इसके पहले राज्यपाल के साथ अकेले काॅन्फ्रेंस रूम में उन 15 मिनटों में उसके साथ क्या-क्या हुआ, इस बारे में उसने पुलिस को विस्तृत जानकारी दी है. घटना वाले दिन एक चिकित्सक ने पीड़िता को काफी समझाया था. उसे बाहर कुछ भी नहीं कहने को बार-बार कहा गया, इसकी भी जानकारी पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को दी है. पुलिस सभी पक्ष की बातों को सुनने के साथ आगे की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




