भाजपा कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Updated at : 18 Jul 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

वह स्वयं को उत्तर बंगाल के कूचबिहार का निवासी बता रहा था.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रदेश भाजपा की ओर से बुधवार को साइंस सिटी ऑडिटोरियम में कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन इसी बीच पार्टी के मुरलीधर लेन स्थित कार्यालय के सामने एक भाजपा कार्यकर्ता ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और भाजपा नेताओं के ख़िलाफ नारे लगाये. वह स्वयं को उत्तर बंगाल के कूचबिहार का निवासी बता रहा था. इसे देख कर वहां उपस्थित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारी बीच विवाद हो गया. प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता का कहना था कि वह पार्टी से पिछले कई वर्षों से जुड़ा है, फिर भी उसे उचित पद व सम्मान नहीं मिला और न ही कार्यकारिणी समिति की बैठक में बुलाया गया. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तूल देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कौन पुराने कार्यकर्ता हैं और कौन नया. यह कह पाना मुश्किल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola