नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं : कीर्ति आजाद
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
तृणमूल उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने एक बार फिर नारी शक्ति को लेकर अपनी आवाज बुलंद की
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
शनिवार को बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय सीट के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद के समर्थन में बर्दवान शहर में तृणमूल कांग्रेस महिला संगठन की ओर से चुनावी जुलूस निकाला गया. उसमें शामिल तृणमूल उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने एक बार फिर नारी शक्ति को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी के राज्य की मुख्यमंत्री को लेकर दिये गये बयान पर आजाद ने कहा कि जो नारी शक्ति की इज्जत नहीं करता, वो इंसान नहीं हो सकता. नारी का अपमान करनेवाला महिषासुर होता है और उसका वध करने के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाएं तैयार हैं. जो नारी का मान-सम्मान नहीं करता, उसे सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










