ePaper

पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शुरू की बेमियादी हड़ताल

Updated at : 19 Jul 2024 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शुरू की बेमियादी हड़ताल

वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. पोल्ट्री एसोसिएशन के इस हड़ताल का असर पर बाजार पर भी पड़ने के आसार हैं.

पोल्ट्री फार्म ट्रेडर्स मालिकों ने आरोप लगाया है कि पोल्ट्री वाहनों के चालकों के पास सारे वैध कागजात होते हुए भी पुलिस उन्हें परेशान करती है, जबरन वसूली करती है. रुपये नहीं देने पर मामले में फंसाने की कोशिश करती है.

आरोप है कि 11 जुलाई को बेलदा इलाके में एक पोल्ट्री वैन के चालक समीर घोष ने वसूली का प्रतिवाद किया, तो उसे पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा था. उनका कहना है कि बाद में उस पोल्ट्री वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की गयी थी, मगर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी, इसलिए पोल्ट्री फार्म वालों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. यह भी तय किया है कि पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी. हड़ताल के आह्वान से राजनीतिक स्तर पर भी हलचल शुरू हो गयी है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पोल्ट्री उत्पादों की बढ़ी कीमत को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी. ऐसे में इस हड़ताल की वजह से अंडे व पोल्ट्री मुर्गी की कीमत और बढ़ने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola