ePaper

WB News : गोपालपुर तृणमूल कार्यकर्ता हत्या मामले का पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर किया रिकंस्ट्रक्शन

Updated at : 27 Mar 2024 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : गोपालपुर तृणमूल कार्यकर्ता हत्या मामले का पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर किया रिकंस्ट्रक्शन

पवित्र विश्वास की हत्या की घटना का किया रिकंस्ट्रक्शन

WB News : पुलिस ने हत्या में फरार मूल आरोपी शंभू दास और उसकी पत्नी पूर्णिमा दास को महज 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था. तब इस घटना के पीछे मूल कारण पूर्णिमा दास और पवित्र विश्वास के मध्य अवैध संबंध बताया गया था.

विज्ञापन

पानागढ़,मुकेश तिवारी : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के गोपालपुर में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ता युवक पवित्र विश्वास की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को घटना का रिकंस्ट्रक्शन किया. गिरफ्तार आरोपियों शंभू दास और पूर्णिमा दास को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर जाकर मामले का रिकंस्ट्रक्शन किया गया. किस तरह से सूद कारोबारी शंभू दास और उसकी पत्नी पूर्णिमा दास ने पवित्र विश्वास को घर से बुलाकर उसकी हत्या की थी. पुलिस मौके से हत्या में व्यवहार किए गए बैट को भी जब्त किया है. मौके पर कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद थे.

मामले की जांच जारी

एसीपी ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है. शंभू दास और पूर्णिमा दास को लेकर पवित्र विश्वास हत्या का रिकंस्ट्रक्शन किया गया. मौके से हत्या में व्यवहार किया गया बैट जब्त किया गया है. बताया जाता है की गत 20 मार्च को गोपालपुर उत्तर पाड़ा गांव में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पवित्र विश्वास (26) की पीट पीट कर गला घोट कर हत्या कर दी गई थी.

ममता बनर्जी पर टिप्पणी करके खुद कटघरे में खड़े हो गये दिलीप घोष, पार्टी ने भेजा नोटिस

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सूद कारोबारी शंभू दास के घर पर जमकर तोड़-फोड़ चलाया और उसके वाहन को आग लगाकर फूंक दिया था. मामले को लेकर पुलिस ने हत्या में फरार मूल आरोपी शंभू दास और उसकी पत्नी पूर्णिमा दास को महज 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था. तब इस घटना के पीछे मूल कारण पूर्णिमा दास और पवित्र विश्वास के मध्य अवैध संबंध बताया गया था. गौरतलब है कि इस घटना को लेकर इलाके में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है. हलांकि घटना की जांच जारी है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola