ममता बनर्जी पर टिप्पणी करके खुद कटघरे में खड़े हो गये दिलीप घोष, पार्टी ने भेजा नोटिस

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Mar 2024 8:45 AM

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर हुई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग कर दी थी.

विज्ञापन

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता दिलीप घोष को अपने ही पार्टी से नोटिस मिला है. पार्टी ने अपने इस नेता के टिप्पणी की न सिर्फ निंदा की है बल्कि उनसे स्पष्टीकरण भी मांग लिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पार्टी ने उनसे कहा है कि आपका दिया गया वक्तव्य न सिर्फ अशोभनीय और निंदनीय है बल्कि यह भाजपा के परंपराओं के विपरीत है. जारी नोटिस में आगे लिखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आप शीघ्र इस पर स्पष्टीकरण दें और उचित कार्रवाई करें.

टीएमसी ने की थी शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर हुई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग कर दी थी. टीएमसी ने इसे बंगाल की नारी अस्मिता से जोड़कर दिलीप घोष द्वारा दिये गये इस बयान की निंदा की थी. टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि भाजपा नेता दिलीप घोष की बयान यह दिखाता है कि उनके दिल में महिलाओं के लिए कोई इज्जत नहीं है. चाहे वह वह हिंदू धर्म की प्रतिष्ठित देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री. वहीं टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा था कि आपकी पार्टी ने आपको मेदनीपुर से ही बाहर कर दिया इसलिए आप अपनी हताशा को बाहर निकालने के लिए ममता बनर्जी को गाली दे रहे हैं.

Also Read: तृणमूल के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ममता व अभिषेक बनर्जी के साथ ‘खेला होबे’ के रचयिता देवांशु भट्टाचार्य

क्या कहा था दिलीप घोष ने

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पूर्व क्रिकेटर कृति आजाद पर हमला बोलते हुए वह अभी दीदी के हाथ पकड़ कर आए हैं और उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं. आजाद को उनको अपने ही धकेल देंगे. दिलीप घोष यहीं नहीं रूके उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा दिया कि हर किसी की बेटी होना अच्छी बात नहीं हैं. इसके बाद टीएमसी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने को कहा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola