तृणमूल के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ममता व अभिषेक बनर्जी के साथ ‘खेला होबे’ के रचयिता देवांशु भट्टाचार्य

ममता बनर्जी की पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट.
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक युवा नाम है देवांशु भट्टाचार्य. देवांशु ने ही ‘खेला’ होबे लिखी थी.
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी समेत 40 लोगों के नाम हैं. पार्टी की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा का नाम इस लिस्ट में नहीं है. लेकिन, लिस्ट में ‘खेला होबे’ के रचयिता देवांशु भट्टाचार्य का नाम है.
बंगाल में की 42 सीटों पर 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में आम चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले चरण में सूबे की 3 लोकसभा सीटों (उत्तर बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी) पर मतदान कराए जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. इसके लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है. स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है.
ये हैं तृणमूल कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक
- ममता बनर्जी
- सुब्रत बख्शी
- अभिषेक बनर्जी
- सुदीप बंद्योपाध्याय
- प्रो सौगत राय
- शोभनदेव चट्टोपाध्याय
- कल्याण बनर्जी
- मलय घटक
- मानस रंजन भुइयां
- अरूप विश्वास
- ब्रात्य बसु
- फिरहाद हकीम
- चंद्रिमा भट्टाचार्य
- शताब्दी रॉय
- दीपक अधिकारी (देव)
- ममता ठाकुर
- मनोज तिवारी
- पार्थ भौमिक
- डॉ शशि पांजा
- स्नेहाशीष चक्रवर्ती
- बीरबाहा हांसदा
- रीतब्रत बनर्जी
- अंबरीश सरकार
- प्रतिमा मंडल
- कुणाल घोष
- सायोनी घोष
- जून मालिया
- राज चक्रवर्ती
- यूसुफ पठान
- विवेक गुप्ता
- सोहम चक्रवर्ती
- डॉ शांतनु सेन
- समीर चक्रवर्ती
- अदिति मुंशी
- मोहर्रफ हुसैन
- जय प्रकाश मजुमदार
- देवांशु भट्टाचार्य
- सायंतिका बनर्जी
- रचना बनर्जी
- सौरभ दास
चुनाव आयोग से लेनी होती है स्टार प्रचारकों की मंजूरी
बता दें कि लोकसभा चुनाव में सभी दलों को अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव से पहले चुनाव आयोग को सौंपनी होती है. चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही उन्हें स्टार कैंपेनर का दर्जा मिलता है. स्टार कैंपेनर के प्रचार का खर्च पार्टी के खाते में जोड़ा जाता है. अगर वे किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने जाते हैं, तो उसका पूरा खर्च उस उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाता है.
अधिकतम 95 लाख रुपए ही खर्च कर सकता है कोई उम्मीदवार
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि किसी भी उम्मीदवार के चुनाव खर्च की एक सीमा चुनाव आयोग की ओर से तय की गई है. कोई भी उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपए चुनाव पर खर्च कर सकता है. हाालांकि, पार्टियां चाहे जितना पैसा खर्च करना चाहें, कर सकतीं हैं. पार्टियों के चुनाव खर्च पर कोई कैपिंग चुनाव आयोग की ओर से नहीं लगाई जाती है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




