चार लोगों के बयान से संतुष्ट नहीं पुलिस, दोबारा पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राजाराम रेगे से पूछताछ में इन चारों का नाम आया था सामने, लालबाजार में सात घंटे तक हुई मैराथन पूछताछ
विज्ञापन
– राजाराम रेगे से पूछताछ में इन चारों का नाम आया था सामने, लालबाजार में सात घंटे तक हुई मैराथन पूछताछ
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर और कार्यालय के पास रेकी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम ने आरोपी राजाराम रेगे को मुंबई से गिरफ्तार किया था. उसके बयान के आधार पर कोलकाता पुलिस ने चार लोगों से लालबाजार में मैराथन पूछताछ की थी. पुलिस का कहना है कि चारों के बयान से जांच अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं. जल्द उन्हें फिर से लालबाजार बुलाया जा सकता है. इस पर विचार किया जा रहा है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि राजाराम ने कोलकाता सफर के पहले व इस दौरान जिन चार लोगों से मुलाकात की थी, उन चारों से बुधवार सुबह 11 से लेकर शाम सात बजे तक मैराथन पूछताछ की गयी. कैसे राजाराम के साथ उनका परिचय हुआ. राजाराम के साथ इन चारों की क्या-क्या बातें हुईं. राजाराम के कोलकाता सफर के दौरान उन चारों ने गिरफ्तार आरोपी की क्या-क्या मदद की थी, वे राजाराम को कैसे जानते थे. लालबाजार सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इन सवालों के जवाब इन लोगों ने सटीक नहीं दिये. जवाब को टालते रहे. इस कारण फिर से इन चारों को लालबाजार बुलाने की तैयारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










