कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह निष्ठा पदक से होंगे सम्मानित

Updated at : 03 Jul 2024 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह निष्ठा पदक से होंगे सम्मानित

इसमें कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग में इंस्पेक्टर प्रसेनजीत चटर्जी को शौर्य पदक के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. डिपार्टमेंट में बेहतरीन काम करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कोलकाता पुलिस में कार्यरत कुल 48 पुलिसकर्मियों को शौर्य, निष्ठा, प्रशंसा व सेवा पदक के लिए चुना गया है. इसमें कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग में इंस्पेक्टर प्रसेनजीत चटर्जी को शौर्य पदक के लिए चुना गया है. इधर, हेडक्वार्टर फोर्स में कार्यरत एसीपी संजय कुमार चक्रवर्ती के साथ कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह के साथ स्पेशल ब्रांच में कार्यरत इंस्पेक्टर रजत भट्टाचार्य को निष्ठा पदक के लिए चुना गया है. वहीं, विभिन्न रैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 20 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पदक के लिए चुना गया है. शेष 24 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक के लिए चुना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola