शुक्रवार को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 12:56 AM
आगामी तीन मई अर्थात शुक्रवार को यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं और इस बार पीएम मोदी एक दिन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी तीन मई अर्थात शुक्रवार को यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं और इस बार पीएम मोदी एक दिन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बताया गया है कि इस दिन प्रधानमंत्री नदिया जिले के कृष्णानगर, वीरभूम जिले के बाेलपुर और पूर्व बर्दवान जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 26 अप्रैल को मालदा जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था. गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही पीएम मोदी लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं. भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां 30 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










