ePaper

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने बंगाल में TMC, कांग्रेस और लेफ्ट पर बोला जमकर हमला, दी एक और गारंटी

Updated at : 19 May 2024 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi, ANI

PM Modi, ANI

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि 4 जून के सभी भ्रष्टचारी जेल में रहेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता : पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और विष्णुपुर में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टियां अलग अलग दिखती हैं. लेकिन सभी के पाप एक जैसे हैं. इसलिए जहां जहां भी इनलोगों ने सरकार चलायी उन सभी राज्यों को गरीब बना दिया. उन्होंने यह भी कहा कि आज भ्रष्टाचारी जेल में हैं. मैं आज यह भी गारंटी देना चाहता हूं कि 4 जून के बाद जितने भी भ्रष्टचारी बाहर हैं सभी जेल में रहेंगे.

क्या कहा पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बंगाल में थे. जहां उन्होंने दो रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले बंगाल के पुरुलिया में जनसभा संबोधित किया. इसके बाद विष्णुपुर में. दोनों ही जगहों पर पीएम मोदी ने लेफ्ट कांग्रेस और टीएमसी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने विष्णुपुर की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां देखने में अलग अलग लगती हैं. लेकिन इन सभी का पाप एक जैसे हैं. इसलिए इन्होंने इंडी गठबंधन बनाया है. उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने हमेशा गरीबों, मजदूरों, एससी-एसटी के लिए नारा दिया. लेकिन जहां जहां इन्होंने सरकार चलायी उन राज्यों को गरीब बना दिया. इसका उदाहरण बंगाल है.

पुरुलिया में दी एक और गारंटी

पीएम मोदी ने पुरुलिया में भी चुनावी रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने एक और गारंटी दी है. उन्होंने कहा है कि मैं किसी भी भ्रष्टचारियों को जेल के बाहर नहीं रहने दूंगा. मैं इस जगह से एक और गारंटी देना चाहता हूं कि 4 जून के बाद जब हमारी नयी सरकार बनेगी तो जो भ्रष्ट लोग अभी जेल के बाहर हैं, उन सभी की जिंदगी जेल में बीतेगी.

Also Read: आदिवासियों का देश की आजादी में बड़ा योगदान, प्रभात खबर से बातचीत में बोले पीएम मोदी, देखिए विडियो

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola