सड़क पर जन्मदिन मना रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

चंद्रकोना-गड़बेता मुख्य सड़क पर दोस्त का जन्मदिन मनाने के दौरान पिकअप वैन के धक्के से दो युवकों की मौत हो गयी और दो बुरी तरह से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना रोड के आमशोल अंचल के कालोनीपाड़ा इलाके से सटे चंद्रकोना-गड़बेता मुख्य सड़क पर दोस्त का जन्मदिन मनाने के दौरान पिकअप वैन के धक्के से दो युवकों की मौत हो गयी और दो बुरी तरह से जख्मी हो गये. मृतकों के नाम शुभ दास (19) और विक्रम मागुल (25) थे जबकि घायलों के नाम सौरभ दास और मिंटू सरकार हैं. शुभ चंद्रकोना कॉलेज का और विक्रम खड़गपुर स्थित आइटीआइ का छात्र था. मृतक और घायल आमशोल के कालोनीपाड़ा इलाके के निवासी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, चारों सड़क पर एक मित्र का जन्मदिन मना रहे थे. इसी दौरान इलाके से गुजर रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को घायल अवस्था में अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola