ePaper

जनता ने ममता को नकारा : शुभेंदु

Updated at : 05 May 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
जनता ने ममता को नकारा : शुभेंदु

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नदिया जिले के नवद्वीप सरकारपाड़ा निशान क्लब मैदान में राणाघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार के समर्थन में चुनावी रैली की.

विज्ञापन

कल्याणी. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नदिया जिले के नवद्वीप सरकारपाड़ा निशान क्लब मैदान में राणाघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार के समर्थन में चुनावी रैली की. इस मौके पर पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नकार दिया है. जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए किया, उससे उनकी मानसिकता का पता चलता है. मुख्यमंत्री एनआरसी को लेकर झूठ बोल रही हैं. अब मुस्लिम भी उनके बहकावे में नहीं आयेंगे. सीएए लागू हो गया है और उसके बाद भी किसी ने सड़क पर उतर कर विरोध नहीं जताया. 19 लाख इवीएम नहीं मिल रही हैं. गदाधर कयाल के बारे उन्होंने कहा कि यह सब आइपैक के प्रतिनिधि डेम तमाल ने किया है. शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली की घटना पर कहा कि वहां की महिलाएं ही विरोध का चेहरा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola