दुबराजपुर में दर्जनों बम मिलने से हड़कंप

गुरुवार को ही वहां कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जम कर बमबाजी व गोलीबारी हुई थी.
बीरभूम. जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के खैयाज मोहम्मदपुर गांव से गश्ती पुलिस ने दर्जनों बम बरामद किये. गुरुवार को ही वहां कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जम कर बमबाजी व गोलीबारी हुई थी. घटना के बाद गांव में गश्त लगा रही पुलिस ने शुक्रवार को एक बाल्टी बम बरामद किये. बाल्टी में करीब 15 बम रखे थे. पुलिस से सूचना पाकर बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और बमों को एहतियात के साथ निर्जन व खुले स्थान पर ले गया और बारी-बारी से निष्क्रिय कर दिया. बताया गया है कि गुरुवार की झड़प के बाद गांव में तनाव था. गोली लगने से एक तृणमूलकर्मी घायल हो गया था. कल रात से ही गांव में पुलिस व केंद्रीय बल के जवान गश्त कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










