हाथी के हमले में एक की मौत

मृतक का नाम शंकर महतो (45) है.
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मधुपुर के गाडरा इलाके में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम शंकर महतो (45) है. वह गाडरा इलाके का ही निवासी था. जानकारी के अनुसार, गांव से सटे जंगल में दो हाथी मौजूद हैं. शंकर जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद से जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है. वन कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगल के रास्ते से आवाजाही करने से मना किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




