गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

कालीघाट थाने की पुलिस ने लोकनाथ दे नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने गैर इरादतन हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी.
कोलकाता. कालीघाट थाने की पुलिस ने लोकनाथ दे नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने गैर इरादतन हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता आदि गंगा में स्नान करने गये थे, तभी आरोपी ने उसके पिता पर लाठी से वार कर दिया. इसके बाद बचने के लिए उनके पिता ने आदि गंगा में छलांग लगा दी और नदी में डूब जाने से उनकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने लोकनाथ के खिलाफ आइपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लोकनाथ दे को गिरफ्तार कर लिया. अलीपुर कोर्ट ने आरोपी को तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










