हटाये गये डायमंड हार्बर और आनंदपुर थाने के ओसी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस में कई बदलाव किये हैं. कई थानों के प्रभारी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.
कोलकाता. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस में कई बदलाव किये हैं. कई थानों के प्रभारी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. यहां तक कि राज्य पुलिस के डीजी को भी हटा दिया गया है. उनकी जगह दूसरे अधिकारी को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अब डायमंड हार्बर और आनंदपुर थाने के ओसी को हटा दिया गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, दोनों ही थाना प्रभारी लोकसभा चुनाव के संपन्न होने तक मतदान से संबंधित किसी तरह के कार्य नहीं कर सकेंगे. हटाये गये थाना प्रभारियों के स्थान पर दूसरे अफसर को नियुक्त किये जाने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को शनिवार को 11 बजे तक तीन पुलिस अधिकारियों के नाम भेजने होंगे, जिसमें से दो का चयन कर दोनों थानों के ओसी की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. इस संबंध में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है. इसमें बताया गया है कि डायमंड हार्बर और आनंदपुर पुलिस स्टेशनों के ओसी हटा दिये गये हैं. उनका तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है, लेकिन वे मतदान से संबंधित कोई काम नहीं कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




