न्यूटाउन : फर्जी कॉल सेंटर का पता चला, 26 गिरफ्तार

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के बीडी ब्लॉक में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के बीडी ब्लॉक में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, उक्त इलाके में एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी, जहां से सभी को दबोचा गया. बताया जाता है कि विगत कुछ दिनों से उक्त इलाके में एक युवती समेत 26 लोग किराये पर गेस्ट हाउस लेकर रह रहे थे. इसकी भनक मिलते ही पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला है कि ये लोग सेक्टर फाइव में एक कॉल सेंटर में काम करते हैं. हालांकि जांच में पता चला कि फर्जी कॉल सेंटर में काम करते हैं और लोगों को लोन दिलाने समेत कई तरह के झांसा देकर ठगी करते हैं.
विदेशी नागरिकों से तकनीकी सहायता के नाम पर करते थे ठगी :
यहां तक कि ये लोग विदेशी नागरिकों को भी फोन कर खुद को नामी कंपनी का एजेंट बताते हुए तकनीकी सहायता देने के नाम पर भी उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे. जांच में पता चला कि इनके रहने के लिए गेस्ट हाउस ही किराये पर लिया गया था, जहां ये सभी लोग रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर मुख्य आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है. इनके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी जब्त हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




