प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम अक्षत महार (43) है.
बीरभूम. जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के आखिरा ग्राम में रविवार को घर के समक्ष ही ड्रेन में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में उत्तेजना फैल गयी. घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके पूर्व प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम अक्षत महार (43) है. मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाये गये हैं. पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि विवाह उपरांत मृतक की पत्नी का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था. जिसे लेकर पति पत्नी में प्रतिदिन कलह होता था. बीती रात भी पति पत्नी में कलह हुआ था. रविवार सुबह घर के बाहर ड्रेन में अक्षत का शव उसकी मां ने देखा. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और पुत्री को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद गांव में उत्तेजना और तनाव कायम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










