जल संकट दूर करने में नगर निगम नाकाम : जितेंद्र तिवारी
Updated at : 02 Jul 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल के पूर्व मेयर व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को गोधूली अपार्टमेंट स्थित अपने आवासीय कार्यालय से कहा कि आसनसोल में जल संकट दूर करने में यहां का नगर निगम नाकाम रहा है.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल के पूर्व मेयर व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को गोधूली अपार्टमेंट स्थित अपने आवासीय कार्यालय से कहा कि आसनसोल में जल संकट दूर करने में यहां का नगर निगम नाकाम रहा है. कोलकाता से आसनसोल नगर निगम का क्षेत्रफल दोगुना है, पर ढांचागत विकास के लिए राज्य सरकार, आसनसोल नगर निगम को कोलकाता से बहुत कम धनराशि देती है. आसनसोल के विकास के लिए कोलकाता से जूझना होगा.तभी जाकर आसनसोल का विकास हो पायेगा. अर्बन लोकल बॉडी के तहत आनेवाले नगर निकाय, नोटिफाइड एरिया का प्रमुख कार्य ही पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, सड़क, लाइट आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया करना है. लेकिन ये सारी सुविधाएं देने में निगम का मौजूदा बोर्ड विफल रहा है. आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में पानी की समस्या बरकरार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




