दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकुशी

उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाना के तेंतुलिया खालपाड़ इलाके में मां ने अपनी दो बच्चियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाना के तेंतुलिया खालपाड़ इलाके में मां ने अपनी दो बच्चियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम अपर्णा विश्वास (23) है. मृत दो बच्चियों में एक पांच साल की तृषा विश्वास और दूसरी सात महीने की तिथि विश्वास है. जानकारी के मुताबिक, रविवार को घर से मां समेत कुल तीन शव बरामद किये गये. महिला का पति शंभू विश्वास काम पर गया था. लौटने पर उसने यह दृश्य देखा. पुलिस का अनुमान है कि पारिवारिक अशांति के कारण महिला ने दोनों बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पति को हिरासत में लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










