चोरी के आरोप में मां-बेटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Updated at : 13 Apr 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में मां-बेटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

आरोपियों के नाम पापिया बनर्जी और अनुष्का हैं

विज्ञापन

कोलकाता. नारकेलडांगा थाना अंतर्गत गरपार रोड स्थित एक मकान में हुई लाखों की चोरी के आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम पापिया बनर्जी और अनुष्का हैं. दोनों रिश्ते में मां और बेटी है. आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर महानगर लाया गया और यहां की अदालत में पेश करने पर दोनों को 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, गत 13 मार्च को गरपार रोड इलाके में रहने वाले एक दंपती के मकान में चोरी की घटना हुई थी. उन्होंने स्थानीय थाने में करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहने व लगभग 79 हजार रुपये की चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. जांच में पुलिस को पापिया और अनुष्का के नाम का पता चला. दोनों ने सोशल मीडिया पर पीड़ित दंपती से दोस्ती की. उसके बाद दोनों आरोपी कोलकाता आयीं और यहां दंपती के घर पर ठहरीं. उनके वापस महाराष्ट्र लौटने के कुछ दिनों बाद दंपती को चोरी की घटना का पता चला था. जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बंद मिले. इधर, मोबाइल फोन के जरिये पुलिस को पापिया के एक बैंक खाते से संबंधित जानकारी मिली. बैंक खाते में करीब 79 हजार रुपये जमा कराये गये थे, जिसके बाद ऑनलाइन खरीदारी भी की गयी थी. जांच के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola