बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाये मोदी सरकार

Updated at : 08 Aug 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाये मोदी सरकार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है और उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर विहिप ने जतायी चिंता

संवाददाता, कोलकाता

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है और उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. बुधवार को महानगर में विहिप के सचिव चंद्रनाथ दास ने कहा कि हमारा पड़ोसी बांग्लादेश एक विचित्र अनिश्चितता, हिंसा और अराजकता में फंसा हुआ है.

बांग्लादेश में हिंदू, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है.

बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बचा हो, जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू जो कभी 32 प्रतिशत थे, अब आठ फीसदी से भी कम बचे हैं और वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार हैं. विहिप के सचिव ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, मकान, दुकान, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व महिलाएं, बच्चे व उनकी आस्था व विश्वास के केंद्र मंदिर व गुरुद्वारे तक सुरक्षित नहीं हैं.

श्री दास ने कहा कि विहिप की ओर से भारत सरकार से यह आग्रह किया गया है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाये जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola