ePaper

निजी नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार, प्रदर्शन

Updated at : 11 Aug 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
निजी नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार, प्रदर्शन

उत्तर 24 परगना के बारासात में नीलगंज क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कॉलेज के एक निदेशक का लगा आरोप प्रतिनिधि, बारासात. उत्तर 24 परगना के बारासात में नीलगंज क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब के नशे में संस्थान के निदेशक सिद्धार्थ घोष ने अश्लील व्यवहार किया. इससे नाराज छात्राओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, इस संबंध में सिद्धार्थ घोष से बात नहीं हो पायी है. कॉलेज की एक अन्य निदेशक अर्पिता मित्र ने कहा कि कुछ छात्राएं कॉलेज को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं. इसलिए ऐसा आरोप लगा रही हैं. इधर, छात्राओं का आरोप है कि मनमाने रुपये लेकर भी सही से पढ़ाई नहीं हो रही है. कॉलेज में बाथरूम के पास भी सीसीटीवी लगाये गये हैं. कैमरे को जूम कर नजर रखा जाता है. एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि रात में अचानक निदेशक सिद्धार्थ घोष आये और छात्राओं से दुर्व्यवहार किया. इसकी शिकायत कॉलेज की अन्य निदेशक अर्पिता मित्र से की गयी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नही उठाया गया. छात्राओं का कहना है कि वे प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola