आरामबाग में सीएम की चुनावी सभा को लेकर हुई बैठक

जिले के आरामबाग के कालीपुर मैदान में बुधवार को तृणमूल ने चुनावी सभा का आयोजन किया है. इस सभा से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी, प्रत्याशी मिताली बाग के लिए जनता से समर्थन मांगेंगी.
हुगली. जिले के आरामबाग के कालीपुर मैदान में बुधवार को तृणमूल ने चुनावी सभा का आयोजन किया है. इस सभा से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी, प्रत्याशी मिताली बाग के लिए जनता से समर्थन मांगेंगी. वह हेलिकॉप्टर से दोपहर दो बजे के आसपास यहां पहुंचेंगी, जिसे लेकर शनिवार को एक प्रशासनिक बैठक की गयी, जिसमें हुगली ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक कामनाशीष सेन, एसडीओई सुभाषिनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृशानु राय, एसडीपीओ सुप्रभात चक्रवर्ती, आरामबाग थाना के प्रभारी राकेश सिंह के अलावा तृणमूल के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल हुए. आरामबाग सांगठनिक जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रामेंदु सिंह राय, जिला चेयरमैन सपन नंदी और आरामबाग नगरपालिका के चेयरमैन समीर भंडारी भी बैठक में शामिल थे. बैठक का उद्देश्य सभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










