मधुपर्णा ठाकुर बनीं राज्य की सबसे कम उम्र की विधायक

North 24 Parganas: TMC candidate Madhuparna Thakur flashes victory sign after winning from Bagda seat during West Bengal Assembly by-elections, in North 24 Parganas, Saturday, July 13, 2024. (PTI Photo)(PTI07_13_2024_000169A)
उत्तर 24 परगना की बागदा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीत कर 25 वर्षीय तृणमूल की प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर राज्य की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं.
बनगांव.उत्तर 24 परगना की बागदा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीत कर 25 वर्षीय तृणमूल की प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर राज्य की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं. वह ठाकुरबाड़ी परिवार की सदस्य व राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर की बेटी हैं और जादवपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं. 33 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करनेवाली मधुपर्णा को कुल 107706 वोट मिले. वहीं, भाजपा उम्मीदवार विनय कुमार विश्वास को 74251 वोट मिले. इससे पहले सुब्रत मुखोपाध्याय सबसे कम उम्र में विधायक बने थे. गौरतलब है कि ठाकुरबाड़ी परिवार की मधुपर्णा ठाकुर की मां व तृणमूल की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर और भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के बीच शुरू से ही राजनीतिक विवाद चलता आ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




