ePaper

प्रेमिका के सामने नदी में कूदा प्रेमी, लापता

Updated at : 25 Jun 2024 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के सामने नदी में कूदा प्रेमी, लापता

उलबेड़िया थाना अंतर्गत पीरपुर इलाके में प्रेमी के लापता होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

विज्ञापन

दोनों के बीच थे विवाहेतर संबंध, प्रेमिका गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा

. उलबेड़िया थाना अंतर्गत पीरपुर इलाके में प्रेमी के लापता होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद प्रेमिका के घर सॉलिसी सभा हुई. इसमें प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी कोलाघाट ब्रिज से रूपनारायण नदी में कूद गया. यह सुनते ही सभी भड़क उठे. प्रेमिका और उसके माता-पिता को एक कमरे में बंद कर दिया. घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, पूरबी राय मंडल और सायन हाजरा के बीच विवाहेतर संबंध थे. 29 मई की दोपहर को दोनों घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे. दोनों परिवार की ओर से थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी.

इसी बीच रविवार को पूरबी घर लौट आयी. यह खबर मिलते ही सायन के परिवार वाले उसके घर पहुंचे और सायन के बारे में पूछने लगे. पूरबी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. इसके बाद पूरबी के घर सॉलिसी सभा की गयी. ग्रामीणों के सामने पूरबी ने बताया कि दोनों रजामंदी से गये थे, लेकिन किसी बात पर सायन से अनबन हो गयी और वह रूपनारायण नदी में कूद गया. इसके बाद वह घर लौट आयी. यह सुनते ही सभी दंग रह गये. पूरबी और उसके माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. खबर लिखे जाने तक सायन का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola