लोन रिकवरी एजेंट को जख्मी कर 30 हजार की छिनताई

Published at :09 May 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
लोन रिकवरी एजेंट को जख्मी कर 30 हजार की छिनताई

खड़गपुर शहर के साउथ साइड स्कूल इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने दो रिकवरी एजेंट को घायल कर 30 हजार रुपये छीन लिये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर

खड़गपुर शहर के साउथ साइड स्कूल इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने दो रिकवरी एजेंट को घायल कर 30 हजार रुपये छीन लिये. पीड़ितों के नाम सूर्य दास और सुखेंदु मंडल हैं. दोनों एक गैरसरकारी संस्थान में रिकवरी एजेंट का काम करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों लोन की किस्त के रुपये लेकर लौट रहे थे. तभी अचानक तीन युवक एक बाइक से वहां पहुंचे और उनकी बाइक की चाबी निकाल ली. फिर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे और प्रतिवाद करने उन्हें तेज धार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, फिर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये. लोगों ने दोनो को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola