बाइक चोरी के मामले में युवक और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 22 Sep 2025 2:10 AM

विज्ञापन

चोरी की बाइक बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवनाथ दास और उसकी प्रेमिका मोनालिसा अधिकारी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा बारासात. उत्तर 24 परगना के बारासात में बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने एमबीए के छात्र और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. चोरी की बाइक बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवनाथ दास और उसकी प्रेमिका मोनालिसा अधिकारी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, कुछ साल पहले एमबीए पास करने के बाद शिवनाथ व अपनी प्रेमिका मोनालिसा के साथ बारासात के लरिका हाउसिंग में एक फ्लैट किराये पर लेकर रह रहा था. एक कंपनी चलाते थे. हालांकि, वह कंपनी ज्यादा दिन नहीं चली. बाद में कंपनी बंद होने के बावजूद शिवनाथ और मोनालिसा अपनी पढ़ाई के सिलसिले में उसी हाउसिंग में साथ रहते थे. लरिका टाउनशिप से गत 16 सितंबर को बारासात थाने में एक बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पुलिस ने नदिया के बुइंचरापाड़ा निवासी 27 वर्षीय शिवनाथ और उसकी प्रेमिका मोनालिसा अधिकारी को पकड़ा. शिकायत के आधार पर जांच करते हुए इलाके के लोगों से पूछताछ के अलावा, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि उक्त हाउसिंग में नकाब पहनी एक महिला ने बाइक की पहचान की थी और फिर दो युवकों ने बाइक का लॉक तोड़ा था. इस तरह जानकारी मिलने के बाद जांच में पता चला कि लॉक तोड़ने वाले दो युवक ऑनलाइन मैकेनिक थे. शिवनाथ ने उनसे संपर्क करके उन्हें बताया था कि लरिका टाउनशिप में उसकी एक बाइक है, लेकिन चाबी खो गयी है. बाइक को तोड़ कर उसकी मरम्मत करवानी थी. दो मैकेनिक जब वहां पहुंचे, तो मोनालिसा ने ही उन्हें बाइक दिखायी थी. मरम्मत के बाद बाइक शिवनाथ को सौंपी गयी थी. शिवनाथ ने उसे कहीं और ले जाकर छिपा दिया था. दो दिनों बाद उक्त घर का असली मालिक आया, तो अपनी बाइक न मिलने पर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए शिवनाथ और मोनालिसा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला है कि शिवनाथ एमबीए पास कर चुका है. इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम दिया. इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड उसकी प्रेमिका को बताया जा रहा है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola