बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, 17 तक कोलकाता सहित अन्य जिलों में होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, 17 तक कोलकाता सहित अन्य जिलों में होगी बारिश

दुर्गापूजा में अब दो सप्ताह का समय बाकी रह गया है. रविवार को हुई बारिश के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूजा के दौरान भी बारिश होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

दुर्गापूजा में अब दो सप्ताह का समय बाकी रह गया है. रविवार को हुई बारिश के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूजा के दौरान भी बारिश होगी. कुम्हारटोली से प्लास्टिक में ढंक कर मां दुर्गा की प्रतिमा लोगों को ले जाते हुए देखा गया.

दिन भर कोलकाता सहित आसपास के जिलों में भी छिटपुट बारिश हुई. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा से पहले और पूजा के दिन भी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार को एक विशेष बुलेटिन जारी कर बताया कि दक्षिण-पश्चिम माॅनसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से निकल गया है. फिलहाल इस राज्य पर कोई माॅनसून अक्ष रेखा भी नहीं है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना की ओर बढ़ गया है. इस निम्न दबाव के क्षेत्र का पश्चिम बंगाल के मौसम पर सीधा असर नहीं पड़ा है. लेकिन चक्रवात के कारण समुद्र से जमीन की ओर भारी मात्रा में जलवाष्प प्रवेश कर रहा है.

इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर से दक्षिण तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश की पीली चेतावनी जारी की गयी है. सोमवार को पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी (सात से 11 सेमी) बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. तेज हवा मंगलवार और बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में चल सकती है. गुरुवार को पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में गरज के साथ बारिश की पीली चेतावनी जारी की गयी है. अगले शनिवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola