ePaper

विश्वस्तरीय फिल्म प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना जल्द

Updated at : 09 Dec 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वस्तरीय फिल्म प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना जल्द

बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक सुभाष घई के मुंबई स्थित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के मानकों के तर्ज पर बंगाल में विश्वस्तरीय फिल्म प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जायेगा.

विज्ञापन

शिव कुमार राउत, कोलकाता

राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (आइटी एंड ई) विभाग द्वारा राज्य में एक विश्वस्तरीय फिल्म प्रशिक्षण संस्थान खोलने की योजना बनायी गयी है. इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गयी है. बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक सुभाष घई के मुंबई स्थित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के मानकों के तर्ज पर बंगाल में विश्वस्तरीय फिल्म प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जायेगा. इसका प्रमोशन खुद सुभाष घई करेंगे.

इस संबंध में आइटी एंड ई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम बंगाल में विश्वस्तरीय फिल्म संस्थान स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यहां फिल्म निर्माण के सभी रचनात्मक और तकनीकी पहलुओं को सिखाया जायेगा. मुंबई स्थित व्हिसलिंग वुड्स के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत अंतिम चरण में हैं. यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो जनवरी में सुभाष घई की व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया जायेगा.

विभागीय सूत्रों के अनुसार, एक टीम पहले ही मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स का दौरा कर चुकी है. नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि विभाग के प्रभारी मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी इस मामले में सुभाष घई से बात की है. बता दें कि सुभाष घई की तबीयत इस समय ठीक नहीं चल रही है. ऐसे में यदि वह एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए कोलकाता नहीं आ पाते हैं, तो आइटी विभाग का एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल मुंबई जायेगा. वहीं एमओयू पर हस्ताक्षर किया जायेगा.

इस संबंध मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि इस योजना पर कार्य चल रहा है. साथ ही उनका विभाग अत्याधुनिक ड्रोन एकेडमी स्थापित करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ मेधावी स्टूडेंट्स के साथ मिलकर काम कर रहा है. ड्रोन तकनीक बहुत अलग स्तर पर जा रही है और हम कोलकाता में एक संस्थान खोलने को इच्छुक हैं. हमने पहले ही आइआइटी खड़गपुर से बातचीत की है और हम इस क्षेत्र में उनका सहयोग कर सकते हैं. ड्रोन तकनीक के बारे में मंत्री की दिलचस्पी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ड्रोन शूटिंग काफी आम हो गयी है. कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां तक कि बड़ी शादियों में भी ड्रोन के जरिए फुटेज कैप्चर किये जा रहे हैं. विदित रहे कि राज्य के आइटी और ई विभाग के पास पहले से ही एक एनिमेशन एकेडमी है, जिसे अलग स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola