ePaper

गोंदलपाड़ा जूट मिल में श्रमिक असंतोष, काम बंद

Updated at : 24 Mar 2025 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
गोंदलपाड़ा जूट मिल में श्रमिक असंतोष, काम बंद

होली की छुट्टी का भुगतान नहीं मिलने से चंदननगर स्थित गोंदलपाड़ा जूट मिल में श्रमिक असंतोष बढ़ गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली.

होली की छुट्टी का भुगतान नहीं मिलने से चंदननगर स्थित गोंदलपाड़ा जूट मिल में श्रमिक असंतोष बढ़ गया है. इसके चलते मिल का काम फिर से ठप हो गया है. हालांकि प्रबंधन की ओर से अब तक आधिकारिक बंदी की घोषणा नहीं की गयी है. मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन ने मिल गेट पर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें लिखा गया है कि जो मजदूर होली के बाद के दिन काम पर नहीं आए, उन्हें छुट्टी का भुगतान नहीं किया जायेगा. इस फैसले से नाराज मजदूरों ने सभी विभागों में काम रोक दिया.

मजदूरों के समर्थन में भाजपा ने क्षेत्र में मार्च निकाला और प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के बकाया भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए और मिल को सुचारु रूप से चलाया जाए. प्रदर्शन में चंदननगर की 2 नंबर मंडल अध्यक्ष सुनंदा शाहा, हुगली जिला महासचिव सुरेश साव, बेबी तिवारी, निताई दास समेत सैकड़ों मजदूर शामिल थे. वहीं, स्थानीय तृणमूल ट्रेड यूनियन के नेता चंदन बर्मन ने कहा प्रबंधन के साथ समस्या को लेकर सोमवार को डीएलसी कार्यालय में चर्चा होगी.

मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन के इस फैसले से करीब 470 मजदूर छुट्टी के भुगतान से वंचित हो रहे हैं. 2009 में जब संजय कजरिया ने मिल का अधिग्रहण किया था, तब से मजदूरों के साथ अन्याय और शोषण की घटनाएं बढ़ी हैं. पहले इस मिल में 6,000 से अधिक मजदूर काम करते थे, लेकिन लगातार हो रहे शोषण के चलते अब केवल 3,000 मजदूर ही बचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola