संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 10 Jul 2025 1:50 AM

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. घटना बुधवार की है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. मृतका का नाम मनोआरा मोल्ला (20) बताया गया है. उसका शव फंदे से लटका मिला. मृतका के मायके वालों ने मनोआरा की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्ष पहले बारुईपुर की रहने वाले मनोआरा का विवाह कुलतली निवासी माजीदुल मंडल के साथ हुआ था. मनोआरा के मायके वालों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसपर अत्याचार करने लगे. उनका यह भी आरोप है कि माजीदुल का एक महिला से विवाहेतर संबंध था, जिसे लेकर भी परिवार में अशांति होती थी. इस दिन सुबह मायके वालों को पता चला कि मनोआरा का शव फंदे से लटका मिला है. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कुलतली थाने में शिकायत दर्ज करायी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola