फलता : सड़क किनारे बोरे में मिला महिला का शव

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के फलता थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब सड़क किनारे एक बोरे में अज्ञात महिला का शव मिला. घटना रामनगर पोल इलाके की है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक बोरा पड़ा देखा. पहले लोगों को लगा कि किसी ने कचरा फेंका है, लेकिन पास जाने पर संदेह गहरा गया. किसी ने साहस कर बोरा खोलने की हिम्मत नहीं की और तुरंत फलता थाने को खबर दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बोरा खोलते ही भीतर महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा- महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव को बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है.
जांच अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला स्थानीय थी या कहीं और से लाकर शव को यहां फेंका गया. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




