ePaper

फ्लैट में मृत पड़ी थी महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ बरामद किया शव

Updated at : 22 Mar 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लैट में मृत पड़ी थी महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ बरामद किया शव

दक्षिण कोलकाता के विजयगढ़ क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से शुक्रवार सुबह एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने की थी शिकायत

दक्षिण कोलकाता के गोल्फग्रीन थाना क्षेत्र की घटना

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण कोलकाता के विजयगढ़ क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से शुक्रवार सुबह एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतका का नाम श्रेयसी घोष (41) है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार, श्रेयसी यहां किराए पर रहती थी. पिछले दो दिनों से उसके फ्लैट का दरवाजा और खिड़कियां बंद थे. गुरुवार से फ्लैट से काफी दुर्गंध आ रही थी. शुक्रवार सुबह बदबू और तेज होने पर स्थानीय लोगों ने गोल्फग्रीन थाने को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो वहां महिला मृत पड़ी मिला. शव का अधिकतर हिस्सा सड़ना शुरू हो गया था. पुलिस का कहना है कि कमरे में काफी कचरा फैला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कचरा उठाने के लिए एक गाड़ी बुलायी गयी.

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मृतका घर से बाहर नहीं निकलती होगी. इस कारण ही कमरे में इतना कचरा जमा हुआ था. उसकी मौत कुछ दिन पहले हुई होगी. बताया जा रहा है कि मृतका के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसके परिवार का एक सदस्य कनाडा में रहता है, जिससे संपर्क किया गया है. पुलिस फ्लैट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola