दक्षिण दाड़ी रेल ब्रिज पार कर रही थी महिला, अचानक ट्रेन देख लगायी छलांग, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
दक्षिण दाड़ी रेल ब्रिज पार कर रही थी महिला, अचानक ट्रेन देख लगायी छलांग, हुई मौत

विधाननगर स्टेशन पर उतरने के बाद एक महिला दक्षिण दाड़ी रेल ब्रिज पैदल ही पार कर रही थी.

विज्ञापन

पति के सामने ही पत्नी की दर्दनाक मौत, मन कचोट कर देखता रह गया पति

संवाददाता, कोलकाता.

विधाननगर स्टेशन पर उतरने के बाद एक महिला दक्षिण दाड़ी रेल ब्रिज पैदल ही पार कर रही थी. अचानक सामने से ट्रेन आ जाने के कारण महिला को समझ में नहीं आया कि वह क्या करे, जल्दीबाजी में जान बचाने के लिए उसने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी, जिसके बाद पति की नजरों के सामने सुषमा प्रसाद नामक महिला की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर काफी हंगामा मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि सुषमा प्रसाद लेकटाउन के नेहरू कॉलोनी की निवासी हैं. वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने पति के साथ विधाननगर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरी थीं. इसके बाद महिला दक्षिण दाड़ी रेलवे ब्रिज नं. 5 की ओर बढ़ीं. अचानक सामने से ट्रेन आ जाने के कारण सुषमा देवी स्तब्ध रह गयीं. जान बचाने के लिए आनन-फानन में उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए रेलवे पुल की दरार से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी, लेकिन संयोगवश वह फंस गयीं इसी बीच ट्रेन आ जाने से उसकी चपेट में आकर मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोग सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola