बम फटने से घायल हो गयी महिला

Updated at : 28 Jan 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
बम फटने से घायल हो गयी महिला

घर की साफ-सफाई करते वक्त रखे बम के फटने से एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला का नाम शमसुन्नहर बीबी (34) है.

विज्ञापन

घायल महिला शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, कल्याणी. घर की साफ-सफाई करते वक्त रखे बम के फटने से एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला का नाम शमसुन्नहर बीबी (34) है. घटना सोमवार सुबह नदिया के नाकाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोटा बरगाछी गांव की है. पारिवारिक और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह महिला अपने घर के पास कूड़े को साफ करने गयी थी, उसी वक्त कूड़े में रखा एक बम फट गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. बम की आवाज से आसपास के लोग दौड़े आये. लोगों ने महिला को बेथुयादहरी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. लेकिन शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर महिला को शक्तिनगर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब हादसा हुआ तब शमसुन्नहर बीबी नकाशीपाड़ा के मोटा बरगाची इलाके में अपने घर के आसपास कूड़ा साफ कर रही थीं. पूरी घटना से गांव में दहशत का माहौल है. गांव में बम जमा करके रखने की घटना से वे सदमे में हैं. नाकाशीपाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बम वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola