कमरे में लगी आग में झुलसी महिला

Updated:
विज्ञापन
कमरे में लगी आग में झुलसी महिला

कमरे में लगी आग में एक महिला के झुलस जाने की सूचना है. घटना बऊबाजार इलाके के हरिन बारी लेन में सोमवार रात 10 बजे के करीब हुई.

विज्ञापन

कोलकाता. कमरे में लगी आग में एक महिला के झुलस जाने की सूचना है. घटना बऊबाजार इलाके के हरिन बारी लेन में सोमवार रात 10 बजे के करीब हुई. स्थानीय निवासियों ने घर की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा और अंदर गये, तभी एक महिला को जलता हुआ पाया. तुरंत आग की लपटों को बुझाया गया और उस महिला को बचाने की कोशिश की गयी. महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की टीम आग लगने से जुड़े कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है. इलाके के निवासियों ने बऊबाजार थाने की पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी. खाना बनाते समय गैस लीक हुई और महिला के शरीर में आग लग गयी. इस जानकारी की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर जाकर जांच करेंगे. सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे.

पुलिस इलाके के निवासियों और घर के लोगों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola