बैग से 48 हजार उड़ाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Updated at : 12 Feb 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
बैग से 48 हजार उड़ाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

दननगर थाने की पुलिस ने एक महिला चोर को बैरकपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के रहड़ा थाना इलाके से गिरफ्तार कर चंदननगर ले आयी

विज्ञापन

हुगली. चंदननगर थाने की पुलिस ने एक महिला चोर को बैरकपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के रहड़ा थाना इलाके से गिरफ्तार कर चंदननगर ले आयी. थाना प्रभारी शुभेंदु बनर्जी की निगरानी में आरोपी महिला को चंदननगर कोर्ट में पेश कर आइडेंटिटी परेड करायी जायेगी. उसका नाम रबिया बीबी (46) है. वह रहड़ा के ईश्वरीपुर माठपाड़ा की विशिष्टाद्वैत है. हावड़ा, उलबेड़िया, श्यामपुर और देगंगा थाना में भी उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक, विगत छह फरवरी को चंदननगर स्टेशन के निकट राष्ट्रीयकृत बैंक से 48 हजार रुपए निकालने के बाद 65 वर्षीय एक वृद्धा एटीएम में पासबुक अपडेट करने के लिए लाइन में लग गयी. उसके पीछे एक महिला खड़ी थी. अचानक उसने देखा कि उसका बैग कटा हुआ है और रुपये गायब हैं. इसके बाद वृद्धा ने चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी महिला की शिनाख्त की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola