ePaper

आज वैवाहिक बंधन में बंधेंगे दिलीप घोष

Updated at : 17 Apr 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
आज वैवाहिक बंधन में बंधेंगे दिलीप घोष

शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष वैवाहिक बंधन में बधेंगे. तलाकशुदा रिंकू मजूमदार नामक महिला से वह विवाह रचायेंगे. दिलीप घोष के करीबी लोगों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब घोष पराजित हुए, उस समय वह मानसिक रूप से कुछ परेशान हुए थे.

विज्ञापन

कोलकाता.

शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष वैवाहिक बंधन में बधेंगे. तलाकशुदा रिंकू मजूमदार नामक महिला से वह विवाह रचायेंगे. दिलीप घोष के करीबी लोगों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब घोष पराजित हुए, उस समय वह मानसिक रूप से कुछ परेशान हुए थे. उस दौरान रिंकू ने पहली बार उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. पहले तो घोष राजी नहीं हुए, लेकिन बाद में काफी विचार करने व उम्रदराज मां को देखकर वह शादी के लिए तैयार हो गये. छह महीने पहले तक उन्होंने विवाह के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह जीवन का एक हिस्सा है.

यह भी कहा जा रहा है कि इडेन में तीन अप्रैल को मैच देखने के दौरान शादी की बात पर सहमति बनी. क्लब हाउस के 11 नंबर बॉक्स में दिलीप घोष, उनकी होनेवाली पत्नी व ससुराल के लोग भी मौजूद रहे. गुरुवार को जब यह बात सामने आयी तो श्री घोष से सवाल करने पर उन्होंने कहा कि क्या मैं शादी नहीं कर सकता हूं. शादी करना क्या कोई अपराध है. उन्होंने हां या ना, कुछ साफ नहीं किया. लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि उन्होंने साहसिक फैसला लिया है.

सूत्रों के मुताबिक घोष वैवाहिक बंधन में नहीं बंधे, इसे लेकर आरएसएस के कुछ नेता सक्रिय हुए थे. संघ के दो नेता दिलीप घोष के घर जाकर मुलाकात भी की थी, लेकिन घोष नहीं माने. उन्होंने साफ कर दिया कि वह फैसला ले चुके हैं. अब लौटना संभव नहीं है. भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें अग्रिम बधाई भी दी है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित आवास पर एक घरेलू कार्यक्रम में दोनों एक दूजे का हाथ थामेंगे. बहुत कम लोगों को आमंत्रण भेजा गया है. दोनों ही परिवारों के करीबी रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है. रिंकू तलाकशुदा महिला हैं. उनका एक बेटा भी है. बेटा सेक्टर फाइव में एक आइटी कंपनी में काम करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola